फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, ten rupees coin

दस के सिक्कों को लेकर तनातनी

Sat, 03 Dec 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
rewari news, ten rupees coin
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन
दस के सिक्के के लेन-देन को लेकर बैंकों से लेकर बाजार तक समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित इलाहाबाद बैंक में दस के सिक्के जमा कराने को लेकर एक उपभोक्ता और कैशियर के बीच तनातनी हो गई। उपभोक्ता वीर सिंह शुक्रवार सुबह बैंक में 10 के सिक्कों का 250 रुपये का कैश बैंक में जमा कराने पहुंचा। बैंक में कैशियर ने सिक्के लेने से इनकार कर दिया। उपभोक्ता ने विरोध करने पर दोनो में तू-तू, मैं-मैं हो गई। उपभोक्ता वीर सिंह ने कैशियर पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। बाद में ब्रांच मैनेजर ने बात संभालकर उपभोक्ता के 10 के सिक्कों का कैश जमा किया। ब्रांच मैनेजर ने कहा कि बैंक में आने वाले उपभोक्ता उनसे 10 के सिक्कों का कैश स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं यही सिक्के जमा कराने के लिए सभी तैयार रहते हैं। ऐसे में बैंक शाखा में 10 के सिक्कों का कैश अधिक जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी चाहिए कि वे बैंक से 10 के सिक्कों का कैश स्वीकार भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed