{"_id":"577ead1f4f1c1b93477fb2fe","slug":"rewari-news-school-home-student-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से स्कूल को निकला छात्र लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से स्कूल को निकला छात्र लापता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के कसौला थाना क्षेत्र से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने के लिए निकला था। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के मऊ का रहने वाला संटू परिवार सहित कसौला गांव में किराए पर रहता है। पुलिस को दी जानकारी में संटू ने बताया कि 4 जून की सुबह उसका 11 वर्षीय बेटा विशाल साइकिल पर सवार होकर गांव काठूवास में स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। खोजबीन करने के लिए स्कूल गए तो पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा था। काफी खोजबीन के बावजूद छात्र का सुराग न लगने पर संटू ने कसौला थाने में बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला दर्ज कराया है। कसौला थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।