फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, school bus, student, crush

स्कूल बस ने छात्र को कुचला

Thu, 18 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
rewari news, school bus, student, crush
स्‍कूल बस - फोटो : Demo
रेवाड़ी के खोल में भालखी स्थित बसंत पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र को उसी बस ने कुचल दिया जिसमें सवार होकर वह लौट रहा था। बस में कंडक्टर नहीं होने के कारण छात्र दीपक अपने गांव पाली से कुछ दूर छोटे बच्चों को उतारकर दोबारा बस में चढ़ रहा था। इसी समय ड्राइवर ने बस चला दी। संतुलन बिगड़ने के कारण छात्र गिर पड़ा और बस के पिछले टायरों के नीचे आ गया। घायल को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ सूचना देने के बावजूद देर शाम तक छात्र का पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई है। रिश्तेदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन पोस्टमार्टम के बाद दाग देना पड़ेगा। इसी कारण अब परिवार में रक्षाबंधन कभी नहीं मनाया जाएगा। इस हादसे के लिए परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बस में कंडक्टर
विज्ञापन

नहीं लगाया गया। इसी कारण यह हादसा हुआ।  

मृतक के ताऊ सतीश ने बताया कि गांव पाली निवासी अतर सिंह का बेटा दीपक (16) भालखी स्थित बसंत पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार दोपहर को छुट्टी होने के बाद रोज की तरह दीपक स्कूल बस से घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि बस में कंडक्टर नहीं था। इसकी शिकायत कई बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। सीनियर छात्र होने के चलते दीपक ही छोटे स्कूली बच्चों को उनके स्टॉपेज पर उतारता था। अपने गांव से कुछ ही दूरी पर बस के अगले गेट से दीपक छोटे बच्चों को उतारकर वापस बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी। अनियंत्रित होकर दीपक नीचे गिर गया और पिछले टायर के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लेट लतीफी के चलते ही शाम तक सामान्य अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। फिलहाल देर शाम तक कुंड चौकी पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अब कभी नहीं मनेगा रक्षाबंधन
मृतक के शोकाकुल परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद मामले की जानकारी तीन बजे से पहले ही कुंड चौकी प्रभारी यशवंत सिंह को दी गई थी बावजूद इसके पुलिस ने स्कूल प्रबंधक से सांठगांठ कर मामले में हीला-हवाली की। यही नहीं परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा तक लिखने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पुलिस अगर समय पर पोस्टमार्टम कराती तो शाम तक ही पोस्टमार्टम हो जाता। रक्षाबंधन के दिन पोस्टमार्टम के बाद दाग लगेगा। ऐसे में घर में अब कभी रक्षाबंधन नहीं मनेगा। उधर स्कूल प्रबंधन ने बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत पब्लिक स्कूल की बस ने उसी स्कूल के छात्र को कुचल दिया है। खोल और रेवाड़ी में जाम होने के कारण देरी हुई थी। सांठगांठ के आरोप निराधार हैं। मृतक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
- यशवंत सिंह, चौकी प्रभारी, कुंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed