{"_id":"584ee8fb4f1c1b6a6f649e17","slug":"rewari-news-railway-junction-corner-cctv-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जंक्शन के हर कोने पर होगी ‘तीसरी आंख’ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जंक्शन के हर कोने पर होगी ‘तीसरी आंख’ की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े जंक्शनों में शुमार रेवाड़ी रेलवे जंक्शन का प्रत्येक कोना ‘तीसरी आंख’ की जद में होगा। सीसीटीवी प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहकर परिसर के डार्क जोन में भी लगाए जाएंगे। पहले यह काम जयपुर डिवीजन को करना था। लेकिन रेलवे ने अब इस काम का जिम्मा एक निजी कंपनी को दे दिया है।
रेवाड़ी जंक्शन से होकर देश के अधिकतर हिस्सों में ट्रेन निकलती है। एनसीआर रीजन में होने के कारण भी रेवाड़ी महत्वपूर्ण जंक्शनों में गिना जाता है। इसी के चलते जयपुर डिवीजन ने रेवाड़ी जंक्शन पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी लगाने का निर्णय किया है। हालांकि यह कार्य अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी किया जाना है। पहले यह काम जयपुर डिवीजन को करना था, लेकिन कुछ कारणों से अब इसे किसी अन्य एजेंसी से कराया जाएगा।
शो-पीस बन चुके हैं जंक्शन पर लगे सीसीटीवी
रेलवे की ओर से संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए यहां पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों से सभी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग भी की जाती है। लेकिन जब इसे मॉनिटर पर देखते हैं तो कुछ भी पहचान में नहीं आता। यही कारण है कि यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे महज शोपीस बन गए हैं। कई घटनाओं के बाद जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो सुरक्षाकर्मियों को महज निराशा ही हाथ लगी। इतनी ही नहीं कुछ दिनों पहले दो बच्चियों के अपहरण एवं एक ट्रेन में बम मिलने की सूचना पर भी इन कैमरों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
बीस हजार यात्री, 120 ट्रेन गुजरती हैं जंक्शन से
जानकारों के अनुसार रेवाड़ी जंक्शन से प्रतिदिन लोकल एवं एक्सप्रेस को मिलाकर करीब 120 ट्रेनों की आवाजाही होती है। इसी के साथ महज रेवाड़ी से ही रोजाना करीब बीस हजार यात्री दैनिक यात्रा करते हैं। राजधानी से नजदीक होने के कारण एवं प्रथम दर्जे की रेलगाड़ियों के यहां से गुजरने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात करना संभव नहीं है। इसके लिए यहां पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी लगाए जाने जरूरी थे। ताकि संदिग्धों पर आसानी से मॉनिटरिंग की जा सके।
ट्रेन पासिंग पर भी रहेगी नजर
रेवाड़ी जंक्शन लंबे एरिया में फैला हुआ है। रेलवे की ओर से दीवार बनाए जाने के बाद भी लोग या तो दीवार तोड़ देते हैँं या फिर फांदकर अनाधिकृत प्रवेश करते रहते हैं। चारों ओर हर समय पहरेदारी करना संभव नहीं है। लेकिन रेलवे की योजना के अनुसार अब डार्क जोन में सीसीटीवी इंस्टाल किए जाएंगे। इससे समाज कंटक किसी भी कोने में छुप नहीं सकेंगे।
लगाए जाएंगे उच्च क्वालिटी के कैमरे
रेवाड़ी जंक्शन डिवीजन के प्रमुख स्टेशनों में है। यहां पर सीसीटीवी लगाए जाने का काम 31 दिसंबर तक हो जाना था। लेकिन काम किसी अन्य एजेंसी को दे दिया गया है। जल्द ही उक्त एजेंसी यहां पर यह काम करेगी। यहां उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे।
-अंजली गोयल, डीआरएम, जयपुर मंडल ,रेलवे