{"_id":"5772c5c64f1c1bb86679a80a","slug":"rewari-news-pond-farmer-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहड़ में मिला किसान का शव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के महेेेंद्रगढ़ रोड़ स्थित गांव सीहा में सोमवार को भैंसों को नहलाने के लिए निकले किसान का शव जोहड़ में मिला। मृतक के घर में कोई न होने से मामले का पता मंगलवार को चला। ग्रामीणों की सूचना पर शव निकलवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप(37) गांव सीहा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। हाल में उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। सोमवार शाम को वह अपनी भैंसों को लेकर गांव के जोहड़ में नहलाने गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने कुलदीप के शव को पानी में तैरतेे देखा। मामले की जानकारी खोल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर खोल थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी कोसली सतबीर सिंह भी पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। एसएचओ खोल भीष्म कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।