फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, klp college, paper leak, rumour

केएलपी कॉलेज में पेपर लीक की फैली अफवाह

Mon, 12 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में सोमवार को बीएससी तृतीय वर्ष के गणित के पेपर लीक की अफवाह से अफरा-तफरी मची रही। कॉलेज में चर्चा थी कि बीएससी गणित के पेपर में आने वाले प्रश्रों से संबंधित प्रतियां कॉलेज के बाहर स्थित फोटोस्टेट की दुकानों पर मिल रही हैं।  सूचना के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के बाहर फोटोस्टेट की दुकानों पर जांच भी की, लेकिन यह सूचना अफवाह निकली। वहीं नाम न छापने की शर्त पर कई छात्रों ने बताया कि कॉलेज में चल रही अंडर ग्रेजुएट के परीक्षाओं में आए प्रश्नों की सूची पहले से ही कई परीक्षार्थियों के पास थी, लेकिन ये सभी बातें कभी भी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई। बता दें कि दिसंबर माह की सेमेस्टर परीक्षा में एमडीयू की ओर से दो पेपर रद्द भी किए जा चुके हैं। इनमें एमए अंग्रेजी और एमए राजनीतिशास्त्र के प्रश्नपत्र शामिल हैं। प्रश्नपत्र आउट ऑफ सिलेबस के चलते यूनिवर्सिटी ने इन्हें कैंसिल कर दूसरे प्रश्रपत्र जारी किए थे।

परीक्षा में जीरो साइज की पर्ची का इस्तेमाल
जिलेभर के कॉलेजों के बाहर और परिसर में परीक्षा के समय में बिल्कुल बारीक अक्षर में लिखे हुए फोटोस्टेट पेपर इधर-उधर पड़े देखे जा सकते हैं। ये असल में परीक्षा में नकल करने का सामान है। परीक्षार्थी अपने संबंधित विषय की पुस्तक से मुख्य कंटेंट की जीरो साइट अर्थात बिल्कुल बारीक अक्षर में फोटोकॉपी कराते हैं और इसे पर्ची के रूप में परीक्षा हॉल में इस्तेमाल करते हैं। सभी कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी जरूर है, लेकिन कार्रवाई पकड़े जाने पर ही होती है। इस समय फोटोस्टेट की दुकानों पर जीरो पर्ची बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन


हमारे कॉलेज में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं पेपर लीक जैसी बातें अफवाह हैं। कुछ कॉलेज छात्र ऐसी अफवाहें फैलाकर अन्य बच्चों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी सिंह, प्राचार्य, केएलपी कॉलेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed