फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, inderjeet rao, rajasthan

राव खेल सकते हैं राजस्थान पर ‘दांव’

Sun, 13 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
rewari news, inderjeet rao, rajasthan
कैप्टन और राव इंद्रजीत
अभी तक प्रदेश की राजनीति में अपना अहम वर्चस्व रखने वाले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राजस्थान की राजनीति में भी दांव खेल सकते हैं। अहीरवाल के नाम से मशहूर राजस्थान के सिंहद्वार अलवर में राव इंद्रजीत का प्रभाव है। उनके समर्थन में शहीदी दिवस पर होने वाली रैली के लिए वहां भी जमकर प्रचार हो रहा है। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह रैली के बाद राजस्थान की राजनीति पर भी छाप छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान की राजनीति पर हरियाणा का प्रभाव शुरू से रहा है। आपस में रोटी-बेटी के संबंध के कारण हरियाणा के अहीरवाल के अधिकतर लोग राजस्थान के अहीरवाल में अपने रिश्ते करते हैं। वर्तमान में अलवर सांसद महंत चांदनाथ भी रोहतक में बाबा मस्तनाथ की गद्दीनशीन हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री अब अपना अगला दाव राजस्थान से खेल सकते हैं।
विज्ञापन

 
साढ़े तीन लाख हैं यादव वोट
अलवर लोकसभा क्षेत्र में करीब 17 वोटर हैं। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख वोटर यादव हैं।  इन सब बातों और अपने प्रभाव को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्री राजस्थान में अपना प्रभाव तलाश रहे हैं। यही कारण है कि शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी आमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिता के समय से हैं अच्छे संबंध
अलवर से पूर्व मंत्री सुजान सिंह सिंह से राव बीरेंद्र सिंह के पारिवारिक रिश्ते रहे थे। तभी से ही इनका राजस्थान में आना-जाना है। अलवर की अहीर बेल्ट बहरोड़, कोटकासिम और मुंडावर में इनकी पकड़ है। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम से पूर्व भी राव इंद्रजीत सिंह ने अलवर और दौसा को सरकार की नीतियों के प्रचार के लिए चुना था। इससे पूर्व पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।  

आरती की भी हो सकती है तैयारी
राव इंद्रजीत के विश्वस्तों ने दबी जुबान से बताया कि केंद्रीय मंत्री उनकी बेटी आरती राव के लिए भी अलवर से जोर लगा सकते हैं। लोकसभा चुनाव बीते ढाई साल हो चुके हैं। अलवर की राजनीति में अहीरवाल का ही दबदबा है। ऐसे में आने वाले समय में यहां से आरती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

 
पिछले दिनों हो चुकी है बैठक
शहीदी दिवस पर होने वाली रैली को लेकर पिछले दिनों अलवर के तिजारा विधानसभा क्षेत्र विधायक मामन यादव, किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव और अलवर शहर विधायक बनवारीलाल
पिछले दिनों राव इंद्रजीत सिंह मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को रैली में पूरी तरह समर्थन देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed