{"_id":"57b9fe414f1c1bf53ed4f31e","slug":"rewari-news-grain-market-green-belt-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के अनाज मंडी परिसर की ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय आढ़तियों ने रोष प्रकट किया है। कुछ व्यापारियों इस मामले को लेकर सीएम विंडो में भी शिकायत की है। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर सुस्त रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। आढ़तियों ने बताया कि 10 महीने पूर्व एक व्यापारी ने अपने मजदूरों के रहने के लिए ग्रीन बेल्ट की जगह में अवैध रूप से एक कोठरी का निर्माण किया था। तब से लेकर अभी तक मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अवैध निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारी गलत काम को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी से मंडी परिसर में कानून व्यवस्था को सुचारू रखने, गैर व अवैध कार्यों पर पूर्ण कार्रवाई करने की मांग की है।
नहीं आया ग्रीन बेल्ट का पैसा:
अनाज मंडी परिसर में ग्रीन बेल्ट के जीर्णोद्धार के लिए मार्केट कमेटी की ओर से भेजे गए एस्टिमेट का पैसा अभी कमेटी के खाते में नहीं आया है, जिसके चलते ग्रीन बेल्ट में काम भी शुरू नहीं हो रहा है। इसी के चलते सूनी पड़ी ग्रीन बेल्ट में कुछ स्थानीय व्यापारी अपने निजी फायदे के लिए अवैध निर्माण कर गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार की निजी कंस्ट्रक्शन करना कानूनन गलत है। ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से निर्मित की गई एक कोठरी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। लेकिन अब मौका मुआयना कर संबंधित निर्माणकर्ता को एक सप्ताह में यह निर्माण हटाने के नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विनय यादव, सचिव, मार्केट कमेटी
ग्रीन बेल्ट की ओर मंडी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इसकी सुंदरता व विकास का जिम्मा मार्केट कमेटी का है। वहीं ग्रीन बेल्ट में कोई भी अवैध निर्माण गलत है, वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय व्यापारियों से गुजारिश है कि वे मंडी परिसर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें।
दीपक मंगला, प्रधान, नई अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन