{"_id":"577c08764f1c1b93477f9c25","slug":"rewari-news-exam-low-marks-married-women-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नंबर कम आने पर विवाहिता ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नंबर कम आने पर विवाहिता ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में परीक्षा में उम्मीद से बेहद कम नंबर आने पर एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल में फंद पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं मृतका के पिता ने भी कोई पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया है। रामपुरा थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
तनाव में थी मृतका
राजस्थान के गोठड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के बेटी पूजा(23) की शादी पिछले वर्ष गांव खड़गवास निवासी मनीष कुमार से हुई थी। हाल ही में पूजा ने एमए फाइनल की परीक्षा दी थी, जिसमें उसके कम अंक आये थे। इसी को लेकर वह कई दिनों से परेशान चल रही थी और डिप्रेशन में थी। सोमवार रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना रामपुरा में तैनात एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कम नंबर आने के चलते ही आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मायकेपक्ष ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। जिसके बाद सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द करवा दिया गया।