फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, day, line, break, every hour, cash

दिनभर नहीं टूटी लाइन, हर घंटे मंगाया कैश

Sun, 13 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
rewari news, day, line, break, every hour, cash
cash

विज्ञापन
रेवाड़ी में पिछले दो दिन की तरह शनिवार को भी जिलेभर की बैंकों की उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। लोग सारा काम-धाम छोड़कर सुबह छह बजे से बैंकों में पैसा जमा कराने और एक्सचेंज कराने के लिए लाइनों में लगे रही। एटीएम बूथों पर भी यही हाल रहा।
अभी तक 500 और 1000 रुपये के नोटों के लिए दिनभर पसीना बहाने वाले लोग अब इन्हें जल्द से जल्द बैंक में जमा कराकर अपने पिंड छुड़ाने में व्यस्त दिखे। लोगों को इन नोटों को जमा कराने का इतना भूत सवार है कि कोई अपनी दुकान बढ़ाकर तो कोई कंपनी या दफ्तर से छुट्टी लेकर बैंकों की लाइन में खड़ा दिखा। कई लोगों ने इस काम का जिम्मा अपने बच्चों और बुजुर्गों को सौंप रखा है। इस दौरान बैंक और एटीएम पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। अब तक अपनी जरूरतें पूरी कर रहे लोगों के पास छोटे नोट भी समाप्त होने लगे हैं। लोग 500 और 1000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए घंटों लाइनों में लगे रहे। हर कोई पैसे के लिए घूमता नजर आया।
विज्ञापन


शटर डाउन तो कहीं आउट ऑफ सर्विस
एटीएम बूथों का हाल भी शुक्रवार जैसा ही रहा। शनिवार को भी अधिकांश एटीमए बूथों के या तो शटर डाउन थे या एटीएम ही आउट ऑफ सर्विस चल रहे थे। कई एटीएम में तो शाम तक कैश ही नहीं डाला गया था। लोग पैसों के लिए एक एटीएम से दूसरी पर चक्कर लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घंटे आई गाड़ी
जिन एटीएम बूथों पर पैसे डल रहे थे, वहां पैसे निकलवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। लोग घंटों लाइनों में लगकर दो हजार रुपये निकलवाने के लिए परेशान दिखे। कई बार तो नंबर आते-आते जब एटीएम में कैश ही समाप्त हो जाता तो लोग माथा पकड़कर वहीं बैठ जाते। इन मशीनों पर हर घंटे कैश डलने का क्रम चलता रहा।


नहीं हुई कोई बड़ी वारदात
एक तरफ जहां 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराध पर भी अंकुश लगा है। अभी तक अपराध में अग्रणी रेवाड़ी में इन नोटों के बंद होने के बाद कोई बड़ी चोरी या लूट की वारदात नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed