फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crop, ill, highly cold

पाले की मार से फसल हुई बीमार

Wed, 18 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crop, ill, highly cold
पाले की मार से सरसों को होगा नुकसान - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी में पिछले छह दिन से लगातार पड़ रहे पाले से जिले में रबी की फसलों में नुकसान हो रहा है। इससे सरसों की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे है। फसलों में हो रहे नुकसान से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में पिछले 6 दिन से लगातार तापमान शून्य डिग्री पर चल रहा है। धूप नहीं होने के कारण सरसों में बनने वाला अंडा पिघल नहीं पाता है। इससे सरसों की फली में आने वाले सरसों के दाने काले पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


मावठ हो तो खुश होंगे किसान
इस समय फसलों के लिए हलकी बारिश (मावठ) की जरूरत है। हालांकि कई दिनों से मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बारिश की संभावना वक्त की जा रही है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय अगर बारिश हो जाए तो सरसों की खेती के लिए सोना बरसने जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है किसान
कई दिनों से पड़ रहे पाले के कारण सरसों की फसल में नुकसान हो रहा है। सरसों की फली में दाने काले पडंने लगे है। हालांकि अभी ज्यादा नुकसान तो नहीं है, लेकिन यदि धूप नहीं खिली तो सरसों की फसल बेकार हो जाएगी।
रामचंद्र, किसान झाबुआ।

इस समय हल्की बारिश की जरूरत है, लेकिन पिछले कई दिनों से अधिक पाला पड़ने से सरसों में नुकसान होने लगा है। न दिन में धूप निकल रही है और न ही बारिश हो रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
महेंद्र किसान।

सरसों की फसल में फली आ चुकी है। ऐसे में बारिश हो जाए तो सोने पे सुहागा हो जाए। किसान बहुत मेहनत कर फसलों को उगाता है, लेकिन मौसम की वजह से उन्हें काफी नुकसान हो जाता है। इस बार भी वही हो रहा है।
बलवान, किसान खिजूरी।

इस समय पाले की बजाए बारिश की जरूरत है। अगर इस समय बारिश नहीं हुई तो सरसों की फसल बर्बाद हो जाएगी।
सुभाष, किसान

पाले से फसलों में नुकसान हो रहा है। सरसों पर अधिक मार है। सरसों की फली में दाना काला पड़ने लगा है। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
सतबीर, किसान।

लगातार पड़ रहे पाले से अगेती फसलों में नुकसान हो रहा है। हालांकि पछेती फसलों को अभी किसी प्रकार का नुकसान नहीं है, लेकिन अगर पाले की स्थिति कुछ दिन ओर ऐसी ही बनी रही तो किसानों की सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
हुकम सिंह, किसान बावल।

अधिक पाला पडने से किसानों की सरसों की फसल में करीब पांच प्रतिशत नुकसान होने के आशंका है। अगर पाला कम नहीं हुआ तो सरसों की फसल के पूरे बर्बाद होने की संभावना बढ़ जाएगी।

मेद सिंह पूर्व सरपंच झाबुआ।

क्या कहते है कृषि वैज्ञानिक
पाला पड़ने से खासकर सरसों में नुकसान की आशंका होती है। सरसों में अच्छी पैदावार के लिए धूप का होना भी जरूरी होता है। अभी सरसों में ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन बारानी फसलों में नुकसान की आशंका  है।
डॉ. जोगिंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed