फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, canter, hit, driver, dead

खड़े कैंटर से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Mon, 19 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, canter, hit, driver, dead
मृत

विज्ञापन
रेवाड़ी के कसौला थाना क्षेत्र में एनएच-8 स्थित आसलवास ओवरब्रिज पर खराब खड़े कैंटर में पीछे से आ रहा दूसरा कैंटर टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि खलासी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश के गांव सिदिल निवासी चालक सलीम और सहायक नूर सलीम शनिवार तड़के कैंटर लेकर जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। अभी वे हाईवे स्थित आसलवास ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि आगे खड़े कैंटर से उनका कैंटर जा टकराया। दुर्घटना में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर चालक सलीम और नूर सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कसौला थाना पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं नूर की हालत स्थिर थी। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed