{"_id":"582f57a84f1c1b61369019b9","slug":"rewari-news-car-hit-wfie-dead-husbank-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
रेवाड़ी के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीथड़ावास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारनौल की पुरानी मंडी निवासी महेश कुमार वीरवार रात को पत्नी कांता देवी के साथ बाइक से नारनौल की ओर ही जा रहे थे। अभी वे पीथड़ावास गांव के पास ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।