फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, bank, open, people, crowd

बैंक खुलते ही उमड़ी लोगों की भीड़

Wed, 16 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
rewari news, bank, open, people, crowd
एटीएम के बाहर लगी लाइनें। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में मंगलवार को बैंक खुलते ही नोट बदलवाने और जमा कराने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। दूसरी ओर एटीएम मशीनों पर भी यही हाल था। सोमवार को बैंक बंद होने तथा एक दिन में बैंक से 10 हजार रुपये की शर्त खत्म कर एक ही दिन में 24 हजार रुपये निकालने की छूट के चलते मंगलवार सभी बैंक शाखाओं में अधिक भीड़ दिखी। इसके अलावा एटीएम मशीनों से लोगों को 2 हजार से बढ़कर 2500 हजार रुपए निकालने की छूट का लाभ मिला।

इन सब के बीच लोगों को अन्य दिनों की तुलना में मंगलवार को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बच्चों से लेकर बढ़े तक बैंक की लाइन में खड़े थे। किसी को राशन खरीदने के लिए पैसे निकलवाने थे, तो किसी को घर में जमा पुरानी करेंसी को बैंक में जमा करना था। वहीं कुछ बिना बैंक खाते वाले रोजमर्रा के खर्चे पुगाने के लिए नोट एक्सचेंज की लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


रेलवे, बस स्टैंड खचाखच
सरकारी उपक्रमों पर पुरानी करेंसी चलने की समयावधि 24 नवंबर बढ़ने के बाद लोगों ने थोड़ी और राहत की सांस ली है। ऐसे में पुराने नोटों को खपाने के लिए आमजन जमकर रेलवे और रोडवेज का सफर कर रहे हैं। कार में सफर करने वालों को भी अब रोडवेज का सफर सुहाना लग रहा है। ऐसे में रेलवे और रोडवेज दोनों के राजस्व का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहबाद बैंक में नहीं हुए नोट एक्सचेंज, कॉपरेटिव बैंक में पुरानी करेंसी बंद
सेक्टर-4 स्थित इलाहाबाद बैंक में मंगलवार को नोट एक्सचेंज नहीं हुए। नोट एक्सचेंज के अलावा बैंक में अन्य सभी लेन-देने हुआ, लेकिन नोट एक्सचेंज कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वर्कलोड बढ़ जाने के चलते कुछ समय घंटों के लिए नोट एक्सचेंज प्रक्रिया रोक दी गई थी। वहीं शाम तीन बजे बाद नोट एक्सचेंज किए गए। इसी कड़ी में शहर के को-ऑपरेटिव बैंक में पुरानी करेंसी का लेन-देन बंद रहा, जिससे बैंक पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। बैंक मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि आरबीआई की ओर से 14 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किए गया तथा जिसमें जिला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखाओं को पुरानी करेंसी नहीं लेने के लिए साफ निर्देश दिए गए थे। वहीं लोगों की जानकारी के लिए यह सूचना बैंक के बाहर लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed