फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Hisar train service cancelled, passengers will face problems

Rewari News: रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Thu, 07 Nov 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rewari-Hisar train service cancelled, passengers will face problems
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-लोहारू रेलखंड के मध्य लोहारू स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इंटरलाकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04368 हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 04367 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 1 दिसंबर को रद्द रहेगी। रेवाड़ी से हिसार और हिसार से रेवाड़ी के लिए बड़ी संख्या में रोजाना लोग आते जाते हैं। इस ट्रेन के रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रास्ते में करीब 28 स्टेशन पड़ते हैं। महेंद्रगढ़ के यात्रियों को भी काफी परेशानी हो सकती है। इन 28 स्टेशनों के यात्री हिसार जाते हैं तो कई यात्री रेवाड़ी में कार्य के लिए आते हैं। दोनों ही औद्योगिक क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों के यात्रियों को होगी परेशानी : रेवाड़ी हिसार रेल सेवा रद्द होने से कई स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हिसार, चरौद, नालोई बरवा, सिवानी, झुंपा, लसेरी, सूरतपुरा, सादुलपुर, कंधारन, हरपालु, बेवर भोजान, गुगलवा कीर्तन, रामपुरा बेरी, परवेजपुर, कुशलपुरा, लोहारू, सोहांसरा, सतनाली, नानवां, नांगल डिगरोटा, जरपुर पाली, महेंद्रगढ़, बोजावास, गुरहा केमला, कनीना खास, डहीना, जैनाबाद, नांगलमूंदी, रेवाड़ी के यात्रियों को दिक्कत होगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed