फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari,election,advocat,president

जसवीर के सिर सजा बार प्रधानी का ताज

Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
rewari,election,advocat,president
बार एसोसिएशन रेवाड़ी का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बार एसोसिएशन रेवाड़ी के चुनाव में जसवीर सिंह को प्रधान और विश्वामित्र को सचिव चुना गया है। नए बार एसोसिएशन प्रधान बने जसवीर ने 565 वोट हासिल कर अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी संजीव यादव को 83 वोटों से हराया। संजीव यादव को 482 वोट मिले। पूनम को 194 वोटों से हराकर नरेंद्र उप प्रधान बने।
विज्ञापन


पूनम को 346 जबकि नरेंद्र को 540 वोट मिले थे। इसके अलावा 585 वोट हासिल कर सुजान ज्वाइंट सेक्रेट्री पद पर काबिज हुए। उन्होंने निशा (336) को 249 वोटों के अंतर से हराया। बार एसोसिएशन के कुल 1175 वोटों मेें से 1052 (करीब 89.53 फीसदी) अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। रात करीब पौने आठ बजे चुनाव अधिकारियों ने सात चरणों की गिनती के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। घोषणा के बाद कचहरी प्रांगण ढोल-ताशों की गूंज और नए प्रधान के नारों से गूंज उठा। चुनाव वीरवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। गौरतलब है कि बार एसोसिएशन चुनाव में चार पदों के लिए दस उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे।
विज्ञापन


तीन पेटियों में बंद हुआ दस प्रत्याशियों का भाग्य
सुबह नौ बजे से बार रूम में वोटिंग शुरू हुई। हर बैलट पेपर में दसों प्रत्याशियों के नाम और उनकी प्रस्तावित पद के लिए दावेदारी थी, जिसके आगे चुनावी मुहर लगानी थी। तीन पेटियों में दस केंडीडेट्स के भाग्य एक-एक कर बैलेट पेपर के जरिये पेटियों में दाखिल हुए। दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान हुआ। जिसके बाद शाम चार बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात चरणों में से महज पहले राउंड में आगे रहे संजीव
भले ही चुनाव चार पदों के लिए थे, लेकिन सबकी नजर प्रधान पद के लिए होने वाली दावेदारी पर थी। एक ओर पूर्व प्रधान रविंद्र यादव समर्थित जसवीर सिंह थे तो सामने निवर्तमान प्रधान शमशेर यादव समर्थित संजीव यादव। बार रूम में सात राउंड्स में गिनती हुई। इसमें संजीव पहले ही राउंड में 5 वोटों से आगे रहे। शेष छह राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं सचिव पद पर विश्वामित्र और चंद्रहास दूसरे राउंड में 121-121 वोटों के साथ समान रहे। इसके बाद विश्वामित्र लगातार बढ़त पर ही रहे।

आतिशबाजी और ढोल की थाप के बीच झूमे विजेता
रात करीब पौने आठ बजे रिटर्निंग ऑफिसर राव नरेंद्र सिंह राव और एडवोकेट धर्म सिंह यादव ने जैसे ही जसवीर सिंह के प्रधान, विश्वामित्र के सचिव, नरेंद्र राव के उप प्रधान और सुजान सिंह के ज्वाइंट सेक्रेट्री होने की घोषणा की। बार प्रांगण ढोलों की थाप से गूंज उठा। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की। इसके बाद काफी देर तक कचहरी प्रांगण में विजेता अपने समर्थकों के साथ झूमे। जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से विजयी जुलूस निकला।

-----------
प्रत्याशियों की चरणवार यूं रही चुनाव में स्थिति
प्रत्याशी        -पहला    -दूसरा-तीसरा    -चौथा    -पांचवा-छठा    -सातवां-कुल
प्रधान    जसवीर सिंह(विजेता)-65-124-181-235-287-337-392-482    
    संजीव यादव    -60-126-193-260-331-408-478-565
------------------------------------------------------------
सचिव    विश्वामित्र(विजेता)    -66-121-187-258-335-404-468-555
    चंद्रहास    -57-121-184-234-282-338-398-487
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed