फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari District Bar Association election voting result today all update

Rewari: जिला बार एसोसिएशन में मतदान शुरू, 1876 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 28 Feb 2025 08:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 08:56 AM IST
सार

मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच में किया जा रहा है। ईवीएम मशीन से चुनाव कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सख्त व्यवस्था की है। महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Rewari District Bar Association election voting result today all update
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिवक्ता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन में 1876 मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 4 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए तो तीन प्रत्याशी उप प्रधान पद के लिए मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सचिव पद पर तीन प्रत्याशी तथा सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने की टक्कर में हैं। शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और कुछ समय बाद ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचन टीम के अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव, चंदन सिंह यादव तथा नरेश यादव ने बताया कि इस बार चुनाव 15 ईवीएम मशीन द्वारा कराए जा रहे हैं। तीन बूथ बनाए गए हैं, जिसमें एक बूथ पर 600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


मतदान करते समय पांच पदों के लिए पांच अलग-अलग ईवीएम मशीन लगाई गई है। प्रत्याशियों की पहल पर एक-एक बैनर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दी गई है। निर्वाचन टीम ने प्रत्याशियों से शांतिपूर्वक चुनाव कराने एवं अपनी व्यवस्था स्वयं बनाए रखने के लिए भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैनल गेट से अंदर किसी भी प्रत्याशी का समर्थक नहीं कर सकेगा प्रवेश 

चुनाव के दौरान किसी प्रकार के गतिरोध से बचने के लिए चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बार हाल में लगे चैनल गेट से अंदर किसी भी प्रत्याशी का समर्थक प्रवेश नहीं करेगा। उस गेट से बाहर ही समर्थक अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील कर सकते हैं। वहीं, मतदान करते समय किसी भी प्रकार की वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है। 

यह प्रत्याशी हैं मैदान में 

प्रधान पद : गजराज सिंह, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव
उप प्रधान पद : सत्यपाल, सुमन यादव, विजय यादव 
सचिव पद :  मनोज कुमार, रमेश कुमार, सुखराम
सहसचिव पद : मोनू कुमार, सपना
कोषाध्यक्ष पद : चिराग शर्मा, रोहित यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed