{"_id":"57795f654f1c1b090c7f9ecb","slug":"rewari-canal-people-thirsty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में आया पानी, रविवार को शहर रहा प्यासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में आया पानी, रविवार को शहर रहा प्यासा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
26 जून से पानी की किल्लत झेल रहे शहरवासियों को शनिवार की सुबह नहर में पानी आने के बावजूद दो दिन तक बिजली के फाल्ट के चलते पानी की किल्लत के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम द्वारा फाल्ट का पता नहीं लग पाने के कारण रविवार को भी शहर के दो जोन में पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। इधर पीएचईडी का दावा है कि सोमवार से पूरे शहर में पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
दो दिन लग गए फाल्ट ढूंढने में
रोस्टर के मुताबिक 26 जून को नहर में पानी आना था। लेकिन नहर में सफाई के चलते पानी नहीं आ सका था। पब्लिक हैल्थ विभाग की ओर से पानी की किल्लत को देखते हुए शहर को दो भागों में बांटकर राशनिंग कर पानी दिया जा रहा था। पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहे शहरवासियों को बिजली ने झटका दिया तथा निगम द्वारा दो दिन तक फाल्ट ठीक नहीं होने के कारण लोगों पानी सप्लाई नहीं हो सका।
-------------
वर्जन- शनिवार को नहर में पानी आ गया था। लेकिन उसके बाद बिजली मे आए फाल्ट को ठीक होने में समय लग गया। सोमवार से पूरे शहर में पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
अशोक डागर, कनिष्ठ अभियंता