फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari administration alert in the implementation of public welfare schemes of the government

सरकार की जनहितकारी योजनाओं के क्रियांवयन में रेवाड़ी प्रशासन सजग

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rewari administration alert in the implementation of public welfare schemes of the government
रेवाड़ी में मुख्यमंत्री की वीसी में विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन टीम भावना के साथ सजगता व सतर्कता का परिचय दे रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के साथ रेवाड़ी जिला में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच आमजन को दिया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन पर प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से सीधा संवाद करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन, खाद के वितरण, जल निकासी प्रबंधों, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना सहित अन्य जनहितकारी पहलुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी यशेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की उक्त पहलुओं के मद्देनजर चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद वितरण पर है प्रशासन की पारखी नजर : डीसी
वीसी में मुख्यमंत्री ने खाद वितरण प्रक्रिया के मद्देनजर निर्देश दिए कि खाद की सप्लाई और वितरण का ध्यान सभी प्रशासनिक अधिकारी रखें और जो भी प्राइवेट डीलर हैं उनकी गतिविधि पर नजर अवश्य रखी जाए। यदि कहीं पर भी अनियमितता पाई जाती है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी में एक निजी खाद विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही खाद का वितरण प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएपी की कालाबाजारी न हो इसके लिए जिले की सभी संपर्क एवं मुख्य सड़कों पर नाके लगाकर मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम दुनिया का यूनिक कार्यक्रम:
डीसी यशेंद्र सिंह ने बैठक में सीएम की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत बताया कि सरकार का परिवार पहचान पत्र एक यूनिक कार्यक्रम है। हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले इसकी शुरूआत हुई है। ऐसे में परिवार पहचान पत्र प्रक्रिया के सभी निर्धारित फेज को पूरा करते हुए अंत्योदय की भावना से रेवाड़ी प्रशासन कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में जिनकी आय काफी कम है, उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें सूचना देकर ब्लाक स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा और इन मेलों में बैंको के प्रतिनिधि के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभाग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed