फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired Employees Association meeting on 11th

Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक 11 को

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Retired Employees Association meeting on 11th
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक 11 सितंबर को सुबह 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। यह प्रदर्शन मार्च 2025 में जारी पेंशन वित्त विधेयक भाग-4 के विरोध में किया जाएगा। इस अवसर पर संघ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

संघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, मूल पेंशन में 65 व 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 10 और 20 प्रतिशत वृद्धि, वरिष्ठ नागरिक पेंशनभोगियों को सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा, चिकित्सा भत्ता 3000 रुपये प्रतिमाह करना, कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए का ब्याज सहित भुगतान, महिलाओं सहित सभी को समय पर एलटीसी की सुविधा, कम्यूटेशन की वसूली 11 वर्ष तक सीमित करना तथा उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के पेंशनर्स हितैषी निर्णय लागू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एमएसपी की गारंटी देने और श्रमिकों को श्रम कानूनों का पूरा लाभ सुनिश्चित करने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed