फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolve to take the Seva Sankalp Abhiyan to the masses

Rewari News: सेवा संकल्प अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

Tue, 15 Sep 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Resolve to take the Seva Sankalp Abhiyan to the masses
खोरी में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : Archive
खोल। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों में आयोजित कार्यशालाओं का समापन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधानसभा के मंडलों में विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली में विधायक अनिल यादव और बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यशालाओं में जिला प्रभारी डॉ. मदन गोयल, वरिष्ठ नेता सतीश खोला, अरविंद यादव और हुकुमचंद यादव ने विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, देश में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम के संकल्प और जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों और उपलब्धियों को प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएगा।
कार्यशालाओं के समापन के साथ भाजपा ने संगठन को बूथ और मंडल स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed