फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolve to renounce vices and addiction

Rewari News: कुरीतियों और नशे को त्यागने का लिया संकल्प

Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Resolve to renounce vices and addiction
फोटो : 21सुभाष चंद्र बोस पार्क में पहुंच कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। गुरु वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने कुरीतियों और नशे को त्यागने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुराण चंद पीहाल व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार ने की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सफाई कर्मचारियों को बच्चों को शिक्षित करने, कुरीतियों और नशे को त्यागने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण ग्रंथ के माध्यम से समस्त मानव जाति को धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक ज्ञान देते हुए जीने की कला सिखाई।
विज्ञापन

हम सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने धार्मिक सामाजिक राजनीतिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। वाल्मीकि जी ने रामायण में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करना त्याग समर्पण और सद्भाव की भी प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले कुरुक्षेत्र में महापुकार रैली में भाग लेकर अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि 1996 के बाद प्रदेश में किसी भी राजनीतिक पार्टी की सरकार रही हो लेकिन सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है। कार्यक्रम में अन्य के अलावा कर्मचारी नेता सीआईटीयू के प्रधान राजकुमार, रामचन्द्र, महिला नेता सुशीला देवी, बीना देवी, उषा देवी, लक्ष्मी देवी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed