फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolve pending complaints of CM Window: DC

सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का समाधान करें : डीसी

Tue, 07 Jan 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Resolve pending complaints of CM Window: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सीएम विंडो, सेवा का अधिकार अधिनियम और जन संवाद पोर्टल की शिकायतों के समाधान को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पार कर चुकी शिकायतों को एक माह के अंदर निपटाएं। इस दिशा में संबंधित विभाग के अधिकारी गंभीरता दिखाएं अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एक-एक करके सभी विभागों से सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों के बारे में अपडेट लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी हर रोज अपना पोर्टल चेक करें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायतों के निपटाने के मामले में अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने होंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी हर रोज अपना पोर्टल चेक करें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। जो भी एक्शन टेकन रिपोर्ट बनाएं, वह तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे स्वयं सीएम विंडो तथा जन संवाद पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों का समाधान करवाएं। कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों शामिल होते हैं, इसलिए विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ ऐसी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed