फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolution camps at block and municipal body levels start today.

Rewari News: ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर समाधान शिविर आज से

Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Resolution camps at block and municipal body levels start today.
रेवाड़ी।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शिविरों के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। शिविरों में नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न ब्लॉकों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत खोल ब्लॉक में 21 और 22 सितंबर, डहिना ब्लॉक क्षेत्र में 24 से 29 सितंबर तथा नाहड़ ब्लॉक में 30 सितंबर को शिविर होंगे। रेवाड़ी नगर परिषद और रेवाड़ी ब्लॉक में 1 अक्तूबर से शिविर आयोजित किए जाएंगे। जाटूसाना ब्लॉक में 6 अक्तूबर, बावल ब्लॉक और बावल नगर पालिका में 7 से 9 अक्तूबर तथा धारूहेड़ा ब्लॉक और नगर पालिका में 15 अक्तूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित शिविर में पहुंचें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed