{"_id":"68e2c90d2f3dc40522039dda","slug":"rejuvenation-work-begins-in-the-new-grain-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-226910-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नई अनाज मंडी में कायाकल्प का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नई अनाज मंडी में कायाकल्प का कार्य शुरू
Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय बाद नई अनाज मंडी की चारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। हरियाणा विपणन मार्केटिंग बोर्ड की ओर से चहारदीवारी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
किसान भवन की तरफ की बाउंड्री वॉल को छोड़कर बाकी तीनों साइड की लगभग 1500 मीटर चारदीवारी का निर्माण होगा। चारदीवारी के निर्माण पर 1 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। चारदीवारी जो खराब थी, उसे गिराया जा रहा है। अभी भाड़ावास रोड की तरफ की चारदीवारी तो पूरी ही नहीं है। कुछ दूरी में है तो वह जगह-जगह से टूटी पड़ी हुई है।
ओवरब्रिज निर्माण के चलते यह चारदीवारी खराब है। चारदीवारी के बनने के बाद ग्रीन बैल्ट को भी सुधारा जाएगा। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नई अनाज मंडी की तीन तरफ तरफ व की बाउंड्री वॉल का काम शुरू हो गया है। करीब 1500 मीटर लंबी चारदीवारी को 7 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट व साथ लगते रोड को भी सुधारने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
भाड़ावास रोड के साथ ही सेक्टर-1 ओल्ड हाउसिंग बोर्ड की तरफ वाली चारदीवारी भी कई जगह से टूटी हुई है। इस कारण इधर-उधर से बेसहारा पशु भी दिनभर मंडी में घूमते रहते हैं। सीजन के समय बेसहारा पशुओं के कारण बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। बेसहारा पशुओं द्वारा काफी नुकसान कर दिया जाता है। चारदीवारी लिए कई बार व्यापारियों की तरफ से भी मांग उठाई गई थी। इतना ही नहीं टूटी चारदीवारी के चलते असामाजिक तत्वों के भी आने का अंदेशा रहता है। कई बार चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। अभी चारदीवारी न होने से कहीं से भी कोई भी आसानी से प्रवेश कर सकता है।
ग्रीन बेल्ट के साथ वाले रास्ते की भी होगी मरम्मत
चारदीवारी सुधारने के बाद ग्रीन बेल्ट को भी संवारने की तैयारी है। में साथ ही ग्रीन बेल्ट के साथ लगते रोड को भी सुधारा जाएगा। क्योंकि अभी यह रोड भी जर्जर है। ग्रीन बेल्ट के साथ वाले रास्ते जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर भी गंदा पानी रोड पर फैला हुआ है। इससे लोगों को निकलने में भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रीन बेल्ट को संवारने और रोड को सुधरवाने के लिए भी कई बार मंडी के व्यापारी मांग उठा चुके हैं। ग्रीन बेल्ट व रास्ते के लिए मंडी विकास बोर्ड के माध्यम से प्रपोजल भेजा हुआ है।