फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rejuvenation team will come to the civil hospital on 20

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता परखने 20 को आएगी कायाकल्प की टीम

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team will come to the civil hospital on 20
रेवाड़ी। कोरोना संक्रमणकाल को दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई से लेकर प्रबंधन की व्यवस्था को परखने के लिए 20 जुलाई को नागरिक अस्पताल में कायाकल्प की टीम पहुंचेगी। इसके मद्देनजर नागरिक अस्पताल के चिकित्सक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

टीम की ओर से अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं, स्टाफ सदस्यों का मरीजों के प्रति व्यवहार, मेडिकल वेस्ट प्रबंधन व साफ- सफाई आदि का आकलन किया जाएगा। टीम के सदस्य सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट होते हैं तो स्वास्थ्य विभाग का कायाकल्प अभियान के तहत जिलास्तर पर अवलोकन करने के बाद राज्यस्तर से स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा करेगी। इस दौरान जो मानक रखे गए हैं, उनके आधार पर अंक प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कम से कम 70 अंक पाना जरूरी है।
विज्ञापन

ये देखती है टीम
निर्धारित अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इसमें अस्पताल में बॉयो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन कैसा है, संक्रमण को रोकने के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं, अस्पताल का भवन टूटा-फूटा तो नहीं है, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की ओपीडी कितनी है, चिकित्सक व स्टाफ किस तरह से मरीजों का इलाज व जांच कर रहे हैं, आसपास का वातावरण, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं कैसी हैं। इसके अलावा स्टाफ सदस्यों के व्यवहार आदि बिंदुओं के आधार पर अंक प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख का मिल चुका पुरस्कार
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से चलाई गई कायाकल्प कार्यक्रम में जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल को बेहतर सुविधाओं के लिए तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा जिले में आकेड़ा व फतेहपुरी के स्वास्थ्य केंद्रों को दो-दो लाख और भाड़ावास व संगवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50-50 हजार रुपये व सम्मान पत्र प्रदान किया जा चुका है। कायाकल्प की टीम हर साल जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर राज्य और केंद्र को भेजती है।

सीएमओ रेवाड़ी डॉ. केके ने बताया कि टीम की ओर से प्रत्येक वर्ष इस तरह का अवलोकन किया जाता है। इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed