फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lamps lit at the school under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign).

Rewari News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय में जलाए दीप

Fri, 18 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lamps lit at the school under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign).
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सुनील ग्रोवर।स्रोत:स्कूल
रेवाड़ी। ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा भाव और संस्कारों का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व उपप्रधान सुनील ग्रोवर रहे। प्राचार्य विनोद मेहता, सरपंच रामचंद्र, एसएमसी प्रधान अंजली और स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई ड्राइंग, पेंटिंग और रंगोलियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा भाव और संस्कारों का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित किया और उनके सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सेवा भाव से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का मंच संचालन राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विजेंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विनोद मेहता, महावीर, बाबूलाल, मुकेश, देवेंद्र, अलका सहित विद्यालय के शिक्षकों ने मुख्य अतिथि सुनील ग्रोवर का बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed