फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Record broken, temperature reaches 42.5 degrees

Rewari News: टूटा रिकॉर्ड, तापमान 42.5 डिग्री पहुंचा

Fri, 24 Apr 2026 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Record broken, temperature reaches 42.5 degrees
पारा अधिक होने की वजह से कर्नल राव राम सिंह चौक से कम हुई आवाजाही। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। धूप में अनावश्यक रूप से न रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

विभाग ने अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की भी अपील की है।
--------
29 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 29 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 25 अप्रैल की देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर प्रदेश में 26 अप्रैल की रात से देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। इस अवधि में मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ कई हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed