{"_id":"647e20eeaa510ed2ed05891c","slug":"real-brothers-clash-in-dispute-over-land-in-bawana-gurjar-rewari-news-c-198-1-rew1001-776-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बवाना गुर्जर में जमीन के लिए विवाद में सगे भाई भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बवाना गुर्जर में जमीन के लिए विवाद में सगे भाई भिड़े
Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी! बवाना गुर्जर में जमीनी विवाद के चलते सगे भाई भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष से सुरेश ने ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पुश्तैनी खेती की जमीन का बंटवारा करने के लिए उसने भाई सतबीर को खेत में बुलाया था। सतबीर जमीन के बीच का हिस्सा लेने की जिद कर रहा था। इसके बाद बिना बंटवारा किए वह वापस आ गए। जब वह खेत में ज्वार काटने के लिए गया तो उसका फव्वारा पाइप खुला हुआ था। उसने भाई सतबीर से बात की तो सतबीर, उसके बेटे पवन व हुकम ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी और बेटी से भी मारपीट की गई। परिजनों ने बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
सतबीर ने लगाया बेटे पर हमले का आरोप
सतबीर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि जब उसका लड़का बाहर से घर की ओर आ रहा था, तो सुरेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी की। उसके बेटे पवन व पड़ोस के लोगों ने बचाव करते हुए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। सतबीर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।