{"_id":"32bc47c21f57807e0c9b5e655c03e3fc","slug":"rape-with-women-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
धारूहेड़
Updated Sun, 16 Mar 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के सेक्टर छह स्थित द्वारकाधीश के निकट शनिवार शाम बस चालक और एक अन्य युवक ने पिस्तौल के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी मौका पाकर बस से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार दोपहर बैंक में नकदी जमा करने आई थी। बैंक मेें नकदी जमा करने के बाद घर जाने के लिए सोहना रोड पर बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच रेवाड़ी की ओर से एक सफेद रंग की बस आई, जिसमें महिला सवार हो गई। महिला ने बताया कि थोड़ी दूर जाने के बाद एक युवक बस में सवार हो गया।
बस में उस समय चालक सहित केवल दो ही यात्री सवार थे। महिला ने बताया कि बस में चढे़ युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपी बस को द्वारकाधीश बिल्डर क्षेत्र के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां बस को रोककर चालक और बस में सवार युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद दोनाें आरोपी बस में सवार होकर भिवाड़ी की ओर फरार हो गए। महिला की सूचना पर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद दोनाें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के नजदीक तक पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा।
-संजय सिंह, सेक्टर छह चौकी प्रभारी, धारूहेड़ा।