फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rape attemet

मंदिर के महंत ने महिला श्रृद्धालु के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2020 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
rape attemet
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में गई महिला के साथ पुजारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात का पता लगने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पुजारी उत्तमगिरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि वह 11 फरवरी को अपने पति के साथ मंदिर गई थी। मंदिर के पुजारी उत्तमगिरी ने उससे मंदिर की सफाई करने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया है उसका पति मंदिर में पूजा करने में व्यस्त हो गया तथा वह परिसर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान उत्तमगिरी ने अंदर कमरे से भी सफाई करने के लिए कहा। वह सफाई करने के लिए कमरे में गई तो उसे पकड़ लिया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा तथा आरोपी के चुंगल से छुड़ाया। महिला व उसके पति ने घटना की जानकारी सरपंच व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को पुजारी का एक साथी पीड़िता के घर पहुंचा तथा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को धमकी देने की बात पता लगने के बाद ग्रामीणों में रोष पनप गया तथा मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का अड्डा था मंदिर
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मंदिर में उत्तमगिरी द्वारा नशा भी बेचा जाता था तथा वहां पर नशा करने वालों का भी जमावड़ा रहता था। पहले भी वह अन्य लोगों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी उत्तमगिरी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी उत्तमगिरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed