फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   raksha bandhan

रक्षा सूत्र बांध भाइयों की दीर्घायु की मांगी दुआ

Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
रक्षा बंधन पर अपने भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : Rewari
भाई-बहन के अटूट प्रेम का बंधन रक्षाबंधन का त्योहार वीरवार को धूमधाम ने मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनकी दिर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को शगुन दिया और रक्षा करने का वचन भी दिया। त्यौहार की वजह से बाजारों में केवल मिष्ठान, रेडीमेड और फल बेचने वाले दुकानदारों के पास ग्राहक नजर आए। अधिकांश जगहों पर खरीददारी करते हुए महिलाएं और युवतियां दिखाई दी। बाजार में आई सुस्ती को दूर करने के लिए फुटपाथ पर बैठकर राखी बेच रहे लोगों को बुजुर्ग महिलाओं से राखी खरीदने के लिए गुहार लगाते हुए देखा गया। मिष्ठान विक्रेताओं के पास महिलाओं ने नारियल, काजू कतली की बर्फी, रसगुल्ला, पेठा व कलाकंद की मांग अधिक की। त्योहार की वजह से फलों के भाव अचानक बढ़ गए। दो दिन पहले तक केला जोकि बाजार में 60 रुपए किलो बिक रहा था, 80 से 100 रुपए तक बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed