फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raised voice on the irregularities happening in DSC class

Rewari News: डीएससी वर्ग में हो रही अनियमितताओं पर उठाई आवाज

Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Raised voice on the irregularities happening in DSC class
फोटो : 15स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते डीएससी समाज के प्
रेवाड़ी। डीएससी (डिफरेंशिएटेड स्केड्यूल्ड कास्ट) समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार की ओर से अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के तहत प्रदान किए गए विशेष लाभ के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन


डीएससी समाज के लोगों ने स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस वर्ग में हो रही अनियमितताओं पर गहरी आपत्ति जताई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुछ अन्य जातियों के लोग अपने जातिगत प्रमाणपत्रों में मेघवाल दर्ज करवा कर डीएससी वर्ग का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

समस्त समाज ने परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर ताराचंद कोली, देशराज डाबला, रूपेश खरेरा, दिनेश कुमार, दिलीप सिंह, प्रीतम सिंह, तिलक, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार समेत दर्जनों समाज के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएससी समाज के प्रतिनिधियों की मुख्य मांगें
मेघवाल व कबीरपंथी शब्दों को डीएससी वर्ग की सूची से हटाया जाए। जो लोग अपनी असली जाति को छिपाकर डीएससी प्रमाणपत्र बनवा चुके हैं उनके प्रमाणपत्र रद्द किए जाएं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कबीरपंथी शब्द को जाति के रूप में प्रयोग करने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से स्पष्ट परिभाषा जारी की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए परिवार पहचान पत्र और जाति प्रमाणपत्रों की विशेष जांच की जाए ताकि वास्तविक डीएससी वर्ग के लोगों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। डीएससी समाज ने आशा जताई है कि हरियाणा सरकार इस विषय में जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed