फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain brings smiles to farmers' faces; moisture returns to the fields.

Rewari News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी नमी

Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rain brings smiles to farmers' faces; moisture returns to the fields.
शेर सिंह, किसान
बावल। जिले में वीरवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है।
विज्ञापन

समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है। इससे हाल ही में बोई गई बाजरे की फसल के अंकुरण और शुरुआती बढ़वार को फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश शुरुआती चरण की फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। जिले में बाजरे की फसल करीब 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जाती है जो किसानों की प्रमुख खरीफ फसलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
लंबे इंतजार के बाद मिली यह वर्षा बाजरे की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से बीजों का अंकुरण बेहतर की उम्मीद है। पहले गर्मी और नमी की कमी से चिंता बढ़ गई थी। यदि आगामी दिनों में भी मानसून का साथ मिलता रहा तो बाजरे की फसल बेहतर होगी।



शेर सिंह, किसान
---------------
बुवाई के बाद शुरुआती दिनों में मिट्टी में पर्याप्त नमी होना आवश्यक होता है। इससे बीजों का अंकुरण बेहतर होता है। समय पर हुई बारिश का सकारात्मक असर आने वाले दिनों में फसल के विकास पर भी देखने को मिल सकता है।

योगेश चौहान, किसान
-----------
वर्जन
वीरवार को सुबह हुई पहली मानसून की वर्षा समय पर हुई है। किसानों को पहले से खेत जुताई में बाजरे की बिजाई कर देनी चाहिए। इससे काफी लाभ मिलेगा।

डॉक्टर नवीन यादव, कृषि अधिकारी

शेर सिंह, किसान

शेर सिंह, किसान

शेर सिंह, किसान

शेर सिंह, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed