फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rahul Hooda will be the new DC, has served as ADC in Rewari

Rewari News: राहुल हुड्डा होंगे नए डीसी, रेवाड़ी में बतौर एडीसी दे चुके सेवाएं

Sun, 20 Aug 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rahul Hooda will be the new DC, has served as ADC in Rewari
रेवाड़ी। आईपीएस राहुल हुड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राहुल हुड्डा रेवाड़ी के नए डीसी होंगे। अभी यहां वर्तमान में मो. इमरान रजा डीसी के पद पर कार्यरत थे। राहुल हुड्डा की की सेकेंडरी शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग व एमबीए की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
2012 में आईपीएस के पद पर नियुक्त हुए। 2015 में यूपीएसई की परीक्षा पास कर आईएएस के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। डीसी के पद पर उनकी पहली नियुक्ति यमुनानगर में हुई थी। इससे पहले नगर निगम कमिश्नर हिसार के पद पर कार्यरत थे और रेवाड़ी में एडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वह जिले से भलीभांति परिचित हैं।
विज्ञापन

राहुल हुड्डा वर्तमान में नगर निगम, करनाल में आयुक्त के पद पर तैनात हैं। वह 2014 यूपीएससी सीएसई बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पहले वह हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के सांघी गांव के हैं रहने वाले
राहुल का गृह नगर सांघी गांव, रोहतक है। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह हुड्डा है। वह एक आईपीएस अधिकारी हैं और दिल्ली पुलिस के एसीपी के रूप में नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed