{"_id":"6acd206fa55fc95a780e728e","slug":"rahul-gandhi-should-break-his-silence-and-expel-the-mp-from-the-party-dr-vandana-popli-rewari-news-c-198-1-rew1001-247073-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें, सांसद को पार्टी से बर्खास्त करें: डॉ. वंदना पोपली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें, सांसद को पार्टी से बर्खास्त करें: डॉ. वंदना पोपली
Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जेएनयू के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा ने पूरण नगर में रोष प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया।
प्रदर्शन के दौरान डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और मामले में हुई कार्रवाई पर राहुल गांधी को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सुरक्षा और अधिकारों की बात करती है, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर लगे आरोपों के मामले में चुप्पी साधे हुए है।
डॉ. पोपली ने राहुल गांधी से मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने और संबंधित सांसद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को समान रूप से जवाबदेह होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में भाजपा के दोनों जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान सहित जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और अन्य पार्टी सदस्य मौजूद रहे। इनमें हेमलता तंवर, नीतू चौधरी, शारदा यादव, दीपा भारद्वाज, बलजीत यादव, गौरव शर्मा और दीपक अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।