{"_id":"6a5fbbb2650346a7a600fe9b","slug":"questions-raised-over-drain-cleaning-in-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-242248-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में नालों की सफाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में नालों की सफाई पर उठे सवाल
Wed, 22 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में हुआ जलभराव। स्रोत : स्थानीय नागरिक
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में नगर पालिका के नालों की सफाई के दावों की पोल खुली है। जिला उपायुक्त के बारिश से पहले सफाई के निर्देशों के बावजूद कई स्थानों पर नालों की स्थिति खराब बनी है।
मंगलवार की बारिश के बाद नालों की गंदगी सड़कों पर फैल गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। कस्बे के बास रोड क्षेत्र में नाला लंबे समय से अवरुद्ध है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाला सफाई के नाम पर करीब 12 लाख रुपये का बिल बना था। आरोप है कि मौके पर सफाई नहीं हुई, पर कागजों में कार्य पूरा दिखा। सेवानिवृत्त अधिकारी जेपी यादव ने यह मामला उजागर किया, जिसके बाद बिल की जांच की मांग उठी। नगर पालिका में 132 सफाई कर्मचारियों के बावजूद यह स्थिति चिंताजनक है। गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।