फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   quarrel in two groups, two injured, rewari

दो पक्षों में जमकर चले तेजधार हथियार, दो घायल

Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
quarrel in two groups, two injured, rewari
रेवाड़ी। शहर के अजय नगर और रामसिंहपुरा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए देर शाम ही दोनों पक्षों के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष के आरोपी की पहचान रामसिंहपुरा निवासी सतीश व दूसरे पक्ष के अजय नगर निवासी तन्नू उर्फ राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने बताया कि अजय नगर निवासी विनोद बीती रात अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान रामसिंहपुरा निवासी सतीश, सागर व पौन्नी उसके घर में घुस आए। सतीश के हाथ में तेजधार हथियार था। आरोपियों ने विनोद के पेट में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ रामसिंहपुरा निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती शाम वह किसी से मिलने के लिए रामलीला स्थल के पास गया था। इसी दौरान वहां पहले से तन्नू, विनोद व मिक्का उर्फ अर्जुन बैठे कर शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और आरोपी तन्नू ने चाकू से वार भी किया। सिटी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed