{"_id":"68c5b9850a70400710063798","slug":"punjabi-market-traders-demanded-dmc-to-save-their-jobs-rewari-news-c-198-1-rew1001-225661-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंजाबी मार्केट व्यापारियों ने डीएमसी से रोजगार बचाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंजाबी मार्केट व्यापारियों ने डीएमसी से रोजगार बचाने की मांग की
विज्ञापन
फोटो : 24पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी बातचीत करते। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने अतिक्रमण के मुद्दे पर नगर परिषद डीएमसी ब्रह्मप्रकाश को एक प्रस्ताव पत्र सौंपकर समाधान की मांग की है। प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि व्यापारी प्रशासन का सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन कठोर कार्रवाई से कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।
मार्केट में छोटे-बड़े व्यापारी पूरी तरह अपनी आमदनी के लिए इस स्थान पर निर्भर हैं। वे स्थायी अतिक्रमण (पक्के निर्माण) हटाने पर सहमत हैं लेकिन दुकानों के बाहर सीमित स्थान पर रखा सामान ग्राहकों की सुविधा और व्यापार की मजबूरी हैं।
प्रस्तावित समाधान के तहत व्यापारी चाहते हैं कि दुकानों के सामने लाइन या मार्किंग कर दी जाए ताकि सामान उसी सीमा में रखा जा सके और रास्ता साफ रहे।
भविष्य में अतिक्रमण न बढ़े, इसके लिए नगर परिषद और एसोसिएशन की संयुक्त निगरानी समिति बनाई जाए। उपप्रधान लव खरबंदा ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और मेंटेन करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सलाहकार रमेश चक्रवर्ती, संरक्षक विनोद अरोड़ा, महासचिव राजीव आहूजा, उपप्रधान लव खरबंदा, हितेश कटारिया, सचिव रवि कुकरेजा, सह सचिव दिनेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे।