फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Punjab CM taunts BJP on Naib Saini was brought as third engine, he does not even know which track to walk on

सीएम मान का हरियाणा सरकार पर तंज: कहा- तीसरा इंजन नायब को लाया गया, उनको पता ही नहीं कौन सी पटरी पर चलना

Sat, 21 Sep 2024 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी आज पांच गुना ज्यादा है। पूर्व सीएम कहते थे विदेश में फौज में यहां के जवानों को भर्ती कराएंगे। 3 साल बाद जब अग्निवीर रिटायर होकर घर आएगा तो क्या करेगा। भगवंत मान ने कहा कि खेत की धरती से जुड़ा हूं।

विज्ञापन
Punjab CM taunts BJP on Naib Saini was brought as third engine, he does not even know which track to walk on
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के मुख्य बाजार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में बाजार में लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले हरियाणा में एक इंजन आया फिर बीच में खट्टर इंजन खराब हो गया। तब डबल इंजन की सरकार आई।

विज्ञापन


फिर तीसरा इंजन नायब सैनी को लाया गया, उनको पता ही नहीं कौन सी पटरी पर चलना है। जो लोग मुंह में सोने का चमचा लेकर पैदा हुए हैं, उनको क्या पता है गरीबी क्या होती है। इतनी धूप में खड़े नहीं हो सकते हैं या तो ऊपर छतरी टांगनी पड़ेगी या नींबू पानी लेकर आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कहते हैं हुकूमत वह करता है जिनके दिलों पर राज होता है, कहने को मुर्गी के सिर पर भी ताज होता है। 
विज्ञापन


हरियाणा में बेरोजगारी आज पांच गुना ज्यादा
हरियाणा में बेरोजगारी आज पांच गुना ज्यादा है। पूर्व सीएम कहते थे विदेश में फौज में यहां के जवानों को भर्ती कराएंगे। 3 साल बाद जब अग्निवीर रिटायर होकर घर आएगा तो क्या करेगा। भगवंत मान ने कहा कि खेत की धरती से जुड़ा हूं। झूठ नहीं बोलता। पंजाब से पता करिए। 45 हजार सरकारी नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। एक का भी रुपया नहीं लगने दिया। सिफारिश भी नहीं लगने दी। बड़ी कंपनियों में पंजाब में 3 लाख लोगों को रोजगार दिलाया है। यह होता है काम। अरविंद केजरीवाल ने 8 साल में 10 लाख बच्चों को नौकरी दिलवाई है। काम करने के लिए नियत साफ होनी चाहिए, जिनकी नियत साफ नहीं वह क्या काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल नहीं आता
पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी है। अगर हरियाणा में आते हैं तो हम आपको दिखाएंगे किस तरह से कार्य होता है। दिल्ली और पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल नहीं आता है। फोन करके पता कर लीजिए, बिजली बोर्ड भी घाटे में नहीं है। नीयत साफ है तो काम चल रहा है। अगर पंजाब में कोई आपका रिश्तेदार है तो किसी पूछ लेना। सरकारी स्कूल जब जाएंगे तो समझ में आ जाएगा। 840 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं। 


भगवंत मान ने कहा कि पंजाब शहीदों की धरती है। हमें गरीबों के लिए लड़ना सिखाया है। इसीलिए यह (भाजपा) सोचते हैं साढ़े 4 साल बाद एक लॉलीपॉप दे दो, जनता भूल जाती है। पीछे क्या हुआ था। साढ़े 4 साल लूटने के बाद अंतिम में 100 रुपये का सिलेंडर सस्ता कर दिया जाता है ताकि लोग खुश हो जाएं। केवल जुमला है। 15 लाख रुपये की बात कही गई थी। 1 रुपये भी नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed