फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Provisional list is ready, first merit list will be released today, fees will have to be deposited from 27th to 30th

Rewari News: प्रोविजनल लिस्ट तैयार, आज जारी की जाएगी पहली मेरिट सूची, 27 से 30 तक जमा करानी होगी फीस

Wed, 25 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Provisional list is ready, first merit list will be released today, fees will have to be deposited from 27th to 30th
फोटो : 4 कोसली कॉलेज में बनी हेल्प डेस्क पर ड्यूटी देते स्टाफ। संवाद - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। महाविद्यालयों में बुधवार को प्रोविजनल लिस्ट जारी की चुकी है। अब वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, इसके बाद विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए मैसेज किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 27 जून से 30 जून तक पहली कट लिस्ट के आधार पर फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी।
विज्ञापन

2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 3 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद यदि कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं, तो 9 जुलाई से ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

10 जुलाई को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। छात्र 3 जुलाई से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 18 जुलाई से 24 जुलाई तक 100 रुपए प्रति दिन की लेट फीस के साथ दाखिले की अनुमति दी जाएगी। जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं। इनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें है। इन पर 3405 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में 80 सीटों पर 70, रेवाड़ी के सेक्टर 18 स्थित महिला महाविद्वालय में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं। अब महाविद्यालय की तरफ से फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया :
26 जून--फाइनल मेरिट सूची जारी
27 से 30 जून--फीस जमा (पहली सूची के अनुसार)
2 जुलाई-- दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची
3 जुलाई-- दूसरी फाइनल मेरिट सूची
4 से 7 जुलाई-- फीस जमा (दूसरी सूची के अनुसार)
9 जुलाई--ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू (यदि सीटें खाली रहीं)
10 जुलाई-- पोर्टल दोबारा खुलेगा
3 से 17 जुलाई--100 रुपए लेट फीस के साथ दाखिला
18 से 24 जुलाई-- 100 रुपए प्रति दिन की लेट फीस के साथ दाखिला

इन दस्तावेजों को करना होगा जमा :
पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं, 12वीं का अंकपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाणपत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो), हरियाणा प्रमाणिक निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), ईडब्ल्यूएस या एससी, बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर एफिडेविट दस्तावेजों को महाविद्यालय में विद्यार्थियों को जमा करना होगा।

...............

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बुधवार को महाविद्यालय की तरफ से प्रोविजनल लिस्ट तैयार कर ली गई है। अब वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 30 जून तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे।
-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed