फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Proposal to provide 50% reservation for women in all sectors passed.

Rewari News: महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित

Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proposal to provide 50% reservation for women in all sectors passed.
पायलट चौक पर आयोजित बैठक में भाग लेते लोग। स्त्रोत: मंच
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित पायलट चौक के समीप आयोजित लोक सेवा मंच की बैठक में महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया गया। लोगों ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रो. रणधीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मुख्य अतिथि रहे। बैठक में लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगमोहन यदुवंशी और विजय सिंह यादव भी मौजूद रहे। प्रो. रणधीर सिंह यादव ने कहा कि पिछले करीब आठ माह से मंच की ओर से आम नागरिकों से संवाद किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, बेरोजगार युवाओं, नर्सों, मजदूरों, किसानों, चालकों, ऑटो मैकेनिकों और व्यापारियों से जुड़ी अनेक समस्याएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मरण पत्र भेजे जाएंगे। बैठक में सीए नरेश चौहान, एडवोकेट दाताराम शर्मा, राजवीर यादव, कैप्टन वीर सिंह, भोपाल सिंह रावत, अमन जांगड़ा, सोमपाल गुर्जर, प्रकाश गुप्ता और चंदन पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed