फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prohibition on operation of photocopy machines within 200 meters of examination centers

Rewari News: परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी मशीनों के संचालन पर रोक

Mon, 07 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on operation of photocopy machines within 200 meters of examination centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 14 जुलाई तक होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा को देेखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी मशीनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
14 जुलाई तक आयोजित होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधीश अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने कहा कि परीक्षा के दौरान भीड़ और शांति भंग की आशंका को देखते हुए 14 जुलाई तक जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में लोगों की आवाजाही और फोटोकॉपी मशीनों का संचालन रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आदेश केवल आम नागरिकों पर लागू होगा, पुलिस व ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed