{"_id":"67e596e92b95e1e49d070a28","slug":"process-to-make-dharuhera-a-tehsil-will-begin-minister-vipul-rewari-news-c-198-1-rew1001-217074-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा को तहसील बनाने की शुरू होगी प्रक्रिया : मंत्री विपुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा को तहसील बनाने की शुरू होगी प्रक्रिया : मंत्री विपुल
Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18हरियाणा विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मांग उठात
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने धारूहेड़ा खंड व सब तहसील को उपमंडल का दर्जा देने की मांग की। इस पर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि उपमंडल से पूर्व धारूहेड़ा को तहसील का दर्जा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विधानसभा में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि धारूहेड़ा उपमडंल की सभी शर्तें पूरी कर रहा है। धारूहेड़ा में नगर पालिका, सब तहसील के साथ-सात बीडीओ कार्यालय भी हैं। वहां की वर्तमान जनसंख्या एक लाख 32, 875 है। इसके अधीन 36 गांव भी आते हैं। 43 हजार जनसंख्या तो मात्र नगर पालिका क्षेत्र की ही है। धारूहेड़ा उपमंडल बनाए जाने के सभी कोरम को पूरा कर रहा है। इसलिए धारूहेड़ा को सब डिविजन को दर्जा दिया जाना चाहिए।
रेवाड़ी विधायक की मांग पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि उपमंडल के लिए 40 गांव होने चाहिए। आंकड़ों में जनसंख्या 1 लाख 5 हजार है। नई जनगणना आएगी तो उसके बाद इसे रिव्यू किया जाएगा। उपमंडल निर्माण के लिए 15 हजार हेक्टेयर से ऊपर का क्षेत्रफल अनिवार्य है, जबकि धारूहेड़ा का एरिया 13.500 ऐक्टेयर है। मंत्री ने कहा कि धारूहेड़ा वर्तमान में उप तहसील है। पहले उसे तहसील बनाया जाएगा। इसलिए उनकी मांग पर धारूहेड़ा को पहले तहसील बनाए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रेवाड़ी विधायक ने दोहराया कि हरियाणा में जनसंख्या के आधार पर सब डिविजन का निर्माण कराया जा रहा है। अगर तकनीकी रूप से इसके निर्माण में कुछ कमियां हैं, तो उसे फिलहाल तहसील का दर्जा दिया जाए तथा आने वाले समय में धारूहेड़ा को उपमंडल का दर्जा प्रदान किया जाए।