फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Process started, tenders will be floated soon for development works

Rewari News: प्रक्रिया शुरू, विकास कार्यों के लिए जल्द लगेंगे टेंडर

Sun, 18 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Process started, tenders will be floated soon for development works
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर नगर परिषद के अधिकारी भी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस माह के अंत तक टेंडर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्षदों का कहना है कि अगर विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगे तो आने वाले समय में चुनाव के चलते आचार संहिता लगने पर कार्य प्रभावित हो जाएगा।
नगर परिषद की बैठक में पार्षदों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर विकास कार्यों के लिए टेंडर समय से नहीं लगाने का आरोप लगाया था। पार्षदों को डर है कि अगर विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगे चुनाव का समय आने पर कार्य प्रभावित हो जाएगा। पार्षद चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो। इसके लिए वे टेंडर को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। पार्षद नगर परिषद में जाकर अधिकारियों से मिलजुल कर आगे की स्थिति जान रहे हैं। डीएमसी उदय सिंह ने भी पार्षदों को आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों से जुड़े जो टेंडर पास हुए हैं जो उनके टेंडर समय पर लगा दिए जाएंगे। कुल मिलाकर, पार्षदों की नजर अब टेंडर लगाए जाने पर टिकी हुई है। वित्त कमेटी के सदस्य प्रवीण और मनीष गुप्ता ने बताया कि अगर एक बार आचार संहिता लग गई तो कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाएगा। ऐसे में समय पर टेंडर लगने बहुत जरूरी हैं। मौजूदा समय में उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों विरोध कर रहे हैं। विकास कार्य समय पर नहीं हुए तो यह साल भी ऐसे ही निकल जाएगा और एक ही साल बचेगा। वह साल भी ऐसे ही निकल जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 5 के पार्षद लोकेश ने बताया कि विकास से जुड़े कार्य होने बहुत जरूरी हैं। सभी पार्षद यही चाहते हैं। अगर कार्य न हो पाए तो काफी समस्या हो जाएगी। विकास कार्यों के टेंडर जल्द से जल्द लगे। सभी पार्षद यही चाहते हैं। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया है। साथ ही कहा है कि इस बार समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 करोड़ हुए खर्च पर धरातल पर नहीं दिखा कार्य

नगर परिषद की ओर से 3 वर्ष में करीब 80 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। इस राशि में अभी कुछ कार्य चल भी रहा है। पिछले दिनों पार्षदों समेत विधायक चिरंजीव ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान कहा था कि 3 वर्ष में 80 करोड़ जरूर खर्च किए गए लेकिन धरातल पर कोई भी कार्य नहीं दिखा है। इस बार हाउस की मीटिंग में 72 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। मौजूदा समय में शहर की टूटी सड़कें, जगह जगह गंदगी के ढेर, बेसहारा पशु, आवारा कुत्ते, खराब स्ट्रीट लाइट मुख्य मुद्दे हैं।

-

शहर से जुड़े विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed