फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Priority to conduct elections in a fair and peaceful manner: Dhanpat Singh

निष्पक्ष और शांतिप्रिय तरीके से चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता : धनपत सिंह

Wed, 18 Aug 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Priority to conduct elections in a fair and peaceful manner: Dhanpat Singh
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने उपायुक्त यशेंद्र सिंह के साथ चुनाव से जुड़े अधिकारियों के विषय में जानकारी लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका प्रधान का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना आयोग की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा कोविड से संबंधित गाइडलाइन को मानते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। राज्य चुनाव आयुक्त ने जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह के साथ जिला प्रशासन की बैठक में चुनाव संबंधित सभी विभागों की बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों से उपचुनाव के विषय के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बैठक में एसपी अभिषेक जोरवाल से भी कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने की सबसे पहले शर्त यही है कि जिले में कानून व्यवस्था सही रहे। इसके अलावा चुनाव के वक्त कोई भी अप्रिय घटना न हो, इन बातों को लेकर भी एसपी अभिषेक जोरवाल से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं। ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करना जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, नगराधीश रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल व धारूहेड़ा नगर पालिका सचिव अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed