{"_id":"68c7045cf137d8f7d3062205","slug":"prices-of-dry-fruits-increased-before-navratri-rewari-news-c-198-1-fth1001-225676-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवरात्र से पहले ड्राई फ्रूट के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवरात्र से पहले ड्राई फ्रूट के बढ़े दाम
विज्ञापन
फोटो : 5 भाड़ावास मार्ग पर ड्राई फ्रूट की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। त्योहारों और उपवास के दिनों में ड्राई फ्रूट की डिमांड हमेशा बढ़ जाती है, लेकिन इस बार उपभोक्ताओं को मेवों के दामों ने चौंका दिया है।
पिछले एक महीने में सूखे मेवों की कीमतें करीब 20 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। मखाना, किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी जैसे जरूरी मेवों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
नई अनाज मंडी के किराना व्यापारी रामपाल के अनुसार, किशमिश का भाव 250 रुपये से बढ़कर 400 रुपये किलो हो गया है। वहीं मखाना 1500 रुपये किलो, काजू 1000 रुपये किलो, बादाम 900 रुपये किलो, अखरोट 1300 रुपये किलो और पिस्ता 1400 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उछाल चिरौंजी में देखने को मिला है, जिसका दाम 2000 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। त्योहारों से ठीक पहले दामों में आई इस तेजी से आम उपभोक्ता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
और बढ़ सकती हैं कीमतें
नई बाजार में फुटकर कारोबारी प्रमिल, रामकुमार, नवीन, नरेश ने बताया कि अगले कुछ दिनों में नवरात्र, दशहरा, दीपावली आनी वाली है, जिनमें ड्राई फ्रूट्स की भारी मांग होती है। मांग के मुकाबले सप्लाई बहुत कम है। आगे से सीमित मात्रा में माल आ रहा है। यही कारण है कि दाम बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बढ़ते दामों से जहां आमजन परेशान हैं, खुदरा व्यापारी भी चिंता में हैं।
एक माह पहले के दामों पर एक नजर
ड्राई फ्रूट्स-- मौजूदा दाम-- पहले के दाम
काजू-- 1000-- 800 रुपये प्रति किलो
सूखा नारियल-- 400-- 250 रुपये प्रति किलो
किशमिश-- 400-- 250 रुपये प्रति किलो
बादाम-- 900-- 850 रुपये प्रति किलो
अखरोट-- 1400-- 1200 रुपये प्रति किलो
पिस्ता-- 1400-- 1200 रुपये प्रति किलो
मखाना-- 1400-- 1200 रुपये प्रति किलो
छुहारा-- 300-- 280 रुपये प्रति किलो
चिरौंजी-- 2400-- 2000 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
पिछले एक महीने में सूखे मेवों की कीमतें करीब 20 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। मखाना, किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी जैसे जरूरी मेवों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के किराना व्यापारी रामपाल के अनुसार, किशमिश का भाव 250 रुपये से बढ़कर 400 रुपये किलो हो गया है। वहीं मखाना 1500 रुपये किलो, काजू 1000 रुपये किलो, बादाम 900 रुपये किलो, अखरोट 1300 रुपये किलो और पिस्ता 1400 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उछाल चिरौंजी में देखने को मिला है, जिसका दाम 2000 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। त्योहारों से ठीक पहले दामों में आई इस तेजी से आम उपभोक्ता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
और बढ़ सकती हैं कीमतें
नई बाजार में फुटकर कारोबारी प्रमिल, रामकुमार, नवीन, नरेश ने बताया कि अगले कुछ दिनों में नवरात्र, दशहरा, दीपावली आनी वाली है, जिनमें ड्राई फ्रूट्स की भारी मांग होती है। मांग के मुकाबले सप्लाई बहुत कम है। आगे से सीमित मात्रा में माल आ रहा है। यही कारण है कि दाम बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बढ़ते दामों से जहां आमजन परेशान हैं, खुदरा व्यापारी भी चिंता में हैं।
एक माह पहले के दामों पर एक नजर
ड्राई फ्रूट्स
काजू
सूखा नारियल
किशमिश
बादाम
अखरोट
पिस्ता
मखाना
छुहारा
चिरौंजी