Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations underway to lay a layer of bitumen at Rao Tularam Stadium

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में अब तारकोल की लेयर बिछाने की तैयारी

Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to lay a layer of bitumen at Rao Tularam Stadium
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण कार्य में तेजी आई है। ट्रैक के दोनों छोर पर बड़े पोल लगाकर फ्लड लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। इन दोनों पोल पर करीब 16 लाइटें लगाई गई हैं। वहीं, अगले कुछ दिनों में ट्रैक पर तारकोल की लेयर बिछाने का काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके लिए तारकोल के ड्रम भी स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। तारकोल की लेयर तैयार होने के बाद इस पर सिंथेटिक लेयर बिछाई जाएगी। इसके लिए 15 एमएम मोटी कृत्रिम घास जर्मनी से मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन

करीब 9 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस ट्रैक में आठ लेन बनाई जाएंगी। प्रत्येक लेन की चौड़ाई 1.22 से 1.25 मीटर तक होगी। निर्माण कार्य में ट्रैक के समतलीकरण, ड्रेसिंग और रेलिंग सहित अन्य कार्य शामिल हैं। ट्रैक का निर्माण पूरा होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक के दोनों छोर पर लगाई गई फ्लड लाइटें खिलाड़ियों और खेल आयोजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान यदि किसी कारण से अंधेरा हो जाता है तो रात में भी मुकाबले जारी रखे जा सकेंगे। इसके अलावा खिलाड़ी देर शाम और रात तक अभ्यास कर सकेंगे। इससे स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
सिंथेटिक ट्रैक पर 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक की दौड़ सहित ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक जैसे एथलेटिक्स इवेंट आयोजित किए जा सकेंगे। इस तरह का ट्रैक जिले में पहली बार तैयार हो रहा है। अभी तक खिलाड़ी स्टेडियम में बने सैंडर ट्रैक पर अभ्यास करते थे। कच्चा ट्रैक होने के कारण कई बार दौड़ते समय खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा रहता था। सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ियों को बेहतर सतह मिलेगी, जिससे उनकी गति और प्रदर्शन में भी सुधार हो सकेगा।


पांच माह बंद रहा निर्माण कार्य, खिलाड़ियों को करना पड़ रहा इंतजार
स्टेडियम में ट्रैक का निर्माण कार्य बीच में करीब पांच माह तक बंद रहने के कारण परियोजना में देरी हुई है। फिलहाल जिले में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए गुरुग्राम जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाकर ट्रैक को जल्द पूरा कराने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed