फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations completed for Brajmandal Jalabhishek Yatra

Rewari News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर तैयारी पूरी

Mon, 22 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed for Brajmandal Jalabhishek Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नई अनाज मंडी में बैठक विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा साधु संत व समस्त हिंदू समाज की अगुवाई में होने जा रही है।

यात्रा की अध्यक्षता महंत बृजेंद्र पुरी करेंगे। मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के प्रधान रिपु दमन गुप्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अजय मित्तल रहेंगे। बताया कि सर्वसम्मति से जिला यात्रा प्रमुख राजकुमार यादव को बनाया गया है। राजकुमार यादव ने बताया कि इस यात्रा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की गई हैं। यात्रा सर्व अधिकारी राधेश्याम मित्तल, यात्रा प्रमुख राजकुमार यादव, सह प्रमुख प्रवेश कुमार, व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र सिंघल सह व्यवस्था प्रमुख संजय व चंद्र मोहन गुप्ता, यात्रा संयोजक सुमित शर्मा सह संयोजक कर्मपाल ठेकेदार, वाहन प्रमुख नरेश यादव, सह प्रमुख रामकिशन यादव, एंबुलेंस व उपचार प्रमुख प्रदीप वशिष्ठ, सह प्रमुख जितेन सैनी, मीडिया प्रमुख राजेश भारद्वाज होंगे। यात्रा आपातकाल के लिए एक विशेष टोली का गठन किया गया है जिसमें लक्ष्मी नारायण शर्मा, संजय गुप्ता, रामप्रसाद यादव, नरेंद्र जोशी व पवन भारद्वाज जी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed