फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   pre board exams from today

Rewari News: आज से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Mon, 20 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
pre board exams from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। ये 28 जनवरी तक संचालित होंगी। जिले में 10वीं कक्षा में करीब 5172 व 12वीं में 4864 विद्यार्थी प्री-बोर्ड में भाग लेंगे।



परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होंगी। प्रत्येक विद्यालय में परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बच्चों को पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा की तिथियों के साथ ही विद्यालयों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय ने विद्यालयों को सलाह दी है कि वे एक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक छात्रों के बैठने की व्यवस्था न करें। इसके लिए एनसीईआरटी की ओर से प्रश्नपत्र तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, इस बार निदेशालय के आदेशानुसार प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए कक्षा 10वीं तथा 12वीं की छात्र संख्या (एमआईएस पोर्टल के अनुसार) 5 रुपये प्रति प्रश्नपत्र, प्रति विद्यार्थी, प्रति विषय की दर से राशि जारी की गई थी। जिले को 2 लाख 50 हजार की राशि प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित इन परीक्षाओं से छात्रों को अपनी गलतियों को समझने और सुधारने का अवसर मिलेगा।


कक्षा 10 वीं का शेड्यूल


20 जनवरी--हिंदी

21 जनवरी--अंग्रेजी

22 जनवरी--सामाजिक विज्ञान

23 जनवरी--गणित

24जनवरी--विज्ञान

25 जनवरी--फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, उर्दू, एनएसक्यूएफ


कक्षा 12वीं का शेड्यूल

20 जनवरी--अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव)

21 जनवरी--हिंदी (कोर और इलेक्टिव)

22 जनवरी--इतिहास, फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज

23 जनवरी--पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, अकाउंटेंसी

24 जनवरी--गणित, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स

25 जनवरी--पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, ओएसएस, इंटकेंसी, सोशियोलॉजी, होम साइंस और 16 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राॅफी, फाइन आर्ट, म्यूजिक, फिजियोलॉजी


28 जनवरी--एनएसक्यूएफ
-----

वर्जन :
बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। जिले में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed